शिकायत पर मिली धमकी, पुलिस से सुरक्षा की गुहार
आरा, जून 11 -- पीरो, संवाद सूत्र। योजनाओं के क्रियान्वयन में गड़बड़ी की शिकायत करने पर चरपोखरी थाना क्षेत्र के धनौती निवासी राधाकृष्ण सिंह को धमकी दी गयी है। फोन पर धमकी मिलने से परेशान राधाकृष्ण सिंह ने पुलिस से लिखित शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि उन्होंने जी रामजी योजना के क्रियान्वयन के दौरान मजदूरी का भुगतान गलत तरीके से किये जाने का आरोप लगाया था। शिकायत की जांच भी की गई, लेकिन आवेदक का पक्ष नहीं लिया गया। इस बीच बुधवार को शिकायत वापस नहीं लेने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी है। यह भी पढ़ें- शिकायत पर मिली धमकी, पुलिस से सुरक्षा की गुहार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.