शिकायत पर महिला से मारपीट, मुकदमा दर्ज
कन्नौज, मई 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के उदारा गांव में खेत में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाने की शिकायत करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत करने पहुंची महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम उदारा निवासी अलका राजपूत पत्नी शिव सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे गांव के ही अंचल पुत्र ओमकार के परिवार के बच्चे उसके खेत में लगी बैंगन की फसल को उखाडक़र नुकसान पहुंचा रहे थे। जब वह इसकी शिकायत करने अंचल के घर पहुंची तो वह आगबबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे महिला घायल हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.