चंदौली, मई 5 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बिंद्रावन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बीते रविवार की सुबह शिक्षिका पर छात्रा को मारने पीटने का आरोप लगा था। इसकी शिकायत मिलने पर इसकी जांच करने सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार पहुंचे। इस दौरान वार्डेन ममता राठौर एवं पीड़ित छात्राओं से जानकारी ली। जबकि शिक्षिका ड्यूटी से गायब है। क्षेत्र के मंगरही गांव निवासी बनारसी यादव की पुत्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिन्द्रावन में कक्षा 10 की छात्रा है। बीते रविवार की सुबह आक्रोशित होकर शिक्षिका ने पिटाई कर दी, जिससे छात्रा घायल हो गई थी। आरोप है कि बीते शनिवार को भी शिक्षिका ने कई छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया था। यह भी पढ़ें- शिक्षक ने बच्चे को पीटा, परिजनों का हंगामा वही खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि कनौजिया की रिपो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.