गोरखपुर, मार्च 3 -- पीपीगंज/भरोहिया, हिन्दुस्तान संवाद। नीबा टोला कानापार के ग्राम प्रधान श्रेय कुमार ने आरोप लगाया कि एक्सपायरी सामान की शिकायत पर दुकानदार ने उनके परिवार से मारपीट की। सोमवार शाम खरीदा गया सूखा मेवा एक्सपायरी निकला। विरोध करने पर विवाद हुआ। अगले दिन दुकानदार साथियों संग घर पहुंचा और मारपीट की। प्रधान ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...