बस्ती, अगस्त 8 -- रुधौली (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। बस्ती जिले के रुधौली थानाक्षेत्र की हनुमानगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में शिकायत पर जांच करने पहुंचे हेड कांस्टेबल ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने वीडियो का संज्ञान लिया और हेड कांस्टेबल के कृत्य को पुलिस की छवि धूमिल करने वाला मानते हुए उसे निलंबित कर दिया है। साथ ही घटना की जांच सीओ रुधौली अनिल सिंह को सौंपी गई है। जांच के बाद प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस के अनुसार रुधौली थानाक्षेत्र की हनुमानगंज चौकी क्षेत्र में रामजानकी मंदिर स्थित है। मंदिर से जुड़े लोगों के स्तर से इस आशय की शिकायत की गई थी कि परिसर में कुछ लोग अक्सर आकर बैठ जाते हैं। गुटखा ...