सीतापुर, जनवरी 7 -- पिसावां, संवाददाता। पिसावां इलाके में जमीन पर कब्जे की शिकायत पर पहुंचे लेखपाल के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस चार नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। हुसैनपुर मुन्ना सिंह उर्फ प्रताप सिंह ने अपनी जमीन पर कुछ लोगों ने जोत कर गेहूं की फसल बो लेने के शिकायत की थी। शिकायत पर लेखपाल संतोष कुमार मंगलवार को जांच के लिए पहुंचे थे। लेखपाल संतोष के मुताबिक वह जांच कर ही रहे थे तभी मदन, प्रमोद, अरविंद, धर्मेंद्र कुछ लोगों के साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपितों ने उनपर हमला बोल दिया। आरोपियों ने उनकी पिटाई की दी। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी मदन, प्रमोद, अरविंद, धर्मेंद्र व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.