रायबरेली, अप्रैल 8 -- रायबरेली। देवानंदपुर में बंजर जमीन पर कब्जे की शिकायत पर नगर पालिका की टीम ने बुधवार को उसे मौके पर पहुंच कर निर्माण रोक दिया है। आरोप है कि कानूनगो राजेन्द्र सिंह और लेखपाल धर्मेंद्र यादव सुविधा शुल्क लेकर देवानंद पुर में गाटा संख्या 438 जो कि बंजर में दर्ज है। उसे प्रॉपर्टी डीलरो से मिलकर खरीद-फरोख्त करवा कर कब्जा करवा रहे थे। जब इसकी शिकायत लोगों ने नगर पालिका में की तो पालिका सक्रिय हो गई । मौके पर पहुंची नगरपालिका की टीम ने जाकर काम रुकवा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...