शिकायत पर कार्रवाई से पहले निष्पक्ष जांच आवश्यक
बहराइच, अगस्त 22 -- मोतीपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की मिहींपुरवा तहसील इकाई ने लेखपालों के विरुद्ध एंटी करप्शन एवं विजिलेंस टीम की कार्रवाई को लेकर शनिवार तहसील में कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जांच और कार्रवाई की निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। धरने के चलते फरियादियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। संघ ने आरोप लगाया कि शिकायतों की प्राथमिक जांच किए बिना सीधे ट्रैप कार्रवाई किए जाने से लेखपालों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। लेखपाल राजस्व विभाग का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और गांव-गांव जाकर शासन की योजनाओं एवं राजस्व संबंधी कार्यों को पूरा करते हैं। यह भी पढ़ें- अयोध्या में लेखपाल पर कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठे लेखपाल भूमि विवाद, पैमाइश, अतिक्रमण हटाने अथवा अन्य मामलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.