शिकायत पर कार्रवाई न होने से क्षुब्ध महंत ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
शामली, अप्रैल 6 -- शामली। तहसील ऊन क्षेत्र के ग्राम ऊदपुर तिराहा निवासी बाबा प्रेमपुरी ने अपनी शिकायत पर लंबे समय से कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताते हुए भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय को संबोधित एक प्रार्थना पत्र भेजा है। बाबा प्रेमपुरी ने ने 31 दिसंबर 2024 को उप जिलाधिकारी ऊन को एक शिकायत पत्र दिया था, जिसमें शिव मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा, मूर्ति को क्षति पहुंचाने, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। आरोप है कि इतने गंभीर मामले के बावजूद आज तक न तो कोई ठोस कार्रवाई की गई और न ही शिकायत की जांच या निस्तारण के संबंध में कोई सूचना दी गई है। इससे संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बाबा प्रेमपुरी का कहना है कि कार्रवाई न होने के कारण वह लगातार भय और मानसिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.