सहरसा, फरवरी 18 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के डाक बंगला चौक के समीप वार्ड संख्या 20 में करीब 19 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन डीलक्स सार्वजनिक शौचालय में अनियमितता की शिकायत के बाद प्रशासन ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास ने स्थल निरीक्षण कर तत्काल प्रभाव से कार्य बंद कराने का निर्देश दिया। जानकारी के अनुसार वार्ड पार्षद निरोद कुमार लल्लू ने निर्माण कार्य में धांधली एवं गुणवत्ता में कमी की शिकायत करते हुए जांच की मांग की थी। शिकायत के आधार पर पूर्व में भी कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन संवेदक द्वारा निर्माण जारी रखने की सूचना मिलने पर ईओ स्वयं मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान निर्माण की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के पालन को लेकर गंभीर सवाल सामने आए। इसके बाद ईओ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.