शिकायत निस्तारण में हाथरस प्रदेश में अव्वल
हाथरस, अगस्त 3 -- हाथरस। जनसुनवाई पोर्टल और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में हाथरस ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। सासनी तहसील 98 प्रतिशत अंक के साथ जिले में प्रथम और प्रदेश में पांचवें स्थान पर रही। सिकंदराराऊ को 90 प्रतिशत अंक मिले और प्रदेश में 29वीं रैंक मिली। हाथरस सदर और सादाबाद तहसीलें 89-89 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रदेश में 34वें स्थान पर रहीं। डीएम अतुल वत्स ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.