शिकायत निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-जग प्रवेश
मथुरा, जून 30 -- नगर निगम मथुरा-वृंदावन के विभिन्न जोनों में आयोजित संभव दिवस में जन सुनवाई करते हुए नगर आयुक्त जग प्रवेश ने शिकायत निर्धारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त न करने और शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंदर करने के निर्देश दिए। मंगलवार को भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त जग प्रवेश, वृंदावन जोनल कार्यालय में सहायक अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने जनशिकायतें सुनीं। भूतेश्वर जोन में कुल 07 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 02 लाइट, 02 अवैध अतिक्रमण व 03 सफाई के संबंधित थीं। लाइट से संबंधित दोनों शिकायतों का निस्तारण तत्काल करा दिया गया। वृंदावन जोन में कुल 5 शिकायत प्राप्त हुईं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत कराया जाए। जनसुनवाई में अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.