बलिया, मई 4 -- बलिया, संवाददाता। विकास भवन सभागार में सोमवार को सीएम डैशबोर्ड की प्रगति को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। सख्त निर्देश दिया कि पोर्टल पर आई सभी शिकायतों का सही और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही निस्तारण आख्या पोर्टल पर पारदर्शिता के साथ अपलोड करें, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि शिकायतों के निस्तारण से पहले शिकायतकर्ता से सीधे संवाद करें ताकि समस्याओं का वास्तविक समाधान हो सके। वहीं जननी सुरक्षा योजना को 'सी' रैंकिंग मिलने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई तथा 'ए' श्रेणी में लाने का निर्देश दिया।समीक्षा यह भी पढ़ें- लापरवाही पर अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.