सोनभद्र, मार्च 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनसुनवाई समाधान पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए छह अधिकारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने एवं स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर अधिक संख्या में असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण), अधिशासी अभियंता नगरीय, अधिशासी अभियंता विद्युत पिपरी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, खाद्य विपणन अधिकारी तथा ज्येष्ठ खान अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों का निस्तारण श...