शिकायत निस्तारण में औरैया मंडल में अव्वल, प्रदेश के टॉप-10 में जगह
औरैया, सितम्बर 10 -- जन शिकायतों के निस्तारण में औरैया ने अगस्त की आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश के शीर्ष-10 जिलों में स्थान बनाया है। मंडल स्तर पर जिले को पहला स्थान मिला है। प्रशासन का दावा है कि आईजीआरएस पोर्टल पर अगस्त में मिली शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया। ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक विपिन पाल ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण में समय सीमा के साथ गुणवत्ता, तथ्यों की जांच और शिकायतकर्ता की संतुष्टि पर ध्यान दिया गया। अलग-अलग विभागों को प्राप्त शिकायतों की लगातार निगरानी की गई। लंबित मामलों को समय से निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी बृजेश कुमार आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। समीक्षा के दौरान विभागवार लंबित और संवेदनशील मामलों की स्थिति देखी जाती है। अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.