शिकायत निवारण विशेष अभियान 31 तक, बैठक आज
लखीमपुरखीरी, जुलाई 15 -- लखीमपुर। आयकर अधिकारी मनीष सचदेवा ने बताया कि कर दाताओं की लंबित बकाया मांग व अन्य कर सम्बंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए 15 दिन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 15 से 31 जुलाई तक ये विशेष अभियान चलेगा। कर दाताओं को कोई शिकायत है तो कार्यालय में आकर दर्ज करा सकते हैं तुरंत निस्तारण कराया जाएगा। इसी को लेकर 16 जुलाई को दोपहर 11:30 बजे सीए, आयकर अधिवक्ताओं और व्यापारमंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है। उन्होंने सभी सीए, आयकर अधिवक्ताओं व व्यापारमंडल पदाधिकारियों से बैठक में शामिल होने की अपील की है। इसमें शिकायत निवारण विशेष अभियान पर चर्चा की जाएगी। यह भी पढ़ें- पूर्णिया बियाडा में शिविर का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.