चम्पावत, अक्टूबर 3 -- अल्मोड़ा। एसएसजे में उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर हुए विवाद की जांच अब शिकायत निवारण प्रकोष्ठ कर रहा है। इसके लिए परिसर प्रशासन ने छात्रों से दो दिन का समय मांगा है। इसके बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएसजे में उपाध्यक्ष पद पर रिकाउंटिंग और पर्ची सिस्टम से विजेता घोषित करने को लेकर उपजा विवाद अभी थमा नहीं है।

छात्रों की चेतावनी गुरुवार को प्रत्याशी भाष्कर जोशी व अन्य छात्रों ने छत पर चढ़कर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। विवाद बढ़ने पर परिसर प्रशासन ने छात्रों को जल्द सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। तब जाकर रात साढ़े आठ बजे छात्र माने थे। परिसर प्रशासन के मुताबिक, परिसर निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट व शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की ओर से आपत्ति के निस्तारण के लिए तथ्यों की जांच की जा रही है। इसमें दो दिन का...