शिकायत दूर नहीं किया, पोर्टल पर लगा दिया निस्तारण रिपोर्ट
बहराइच, अगस्त 2 -- तेजवापुर,संवाददाता। हरदी पुलिस के खेल भी निराले हैं। बाइक चोरी की शिकायत सुनी नहीं। पीड़ित ने आईजीआरएस किया तो दो माह बाद बिना जांच किए ही पुलिस ने पोर्टल पर निस्तारण करने की रिपोर्ट लगाकर मामले को दबा दिया। लंबा समय बीतने पर भी पुलिस ने संपर्क नहीं किया। शिकायत की स्टेटस जांच किया तो पुलिस का कारनामा देखकर दंग रह गया। पीड़ित ने आईजीआरएस फर्जीवाड़े की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। हरदी थाना क्षेत्र के बालासराय निवासी अनूप कुमार मिश्रा की बाइक पांच जून को बनगांव बाजार से चोरी हो गई थी। घटना की सूचना उसी दिन पुलिस को दी गई और पुलिस मौके पर भी पहुंची। शिकायत पत्र देने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। एफआईआर न होने पर उन्होंने 12 जून को ई-एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.