शिकायत डिफॉल्टर श्रेणी में पहुंचने पर अधिकारियों को फटकार
मैनपुरी, जुलाई 21 -- आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने वाले डेढ़ दर्जन से अधिक अधिकारियों को डीएम कार्यालय में तलब कर लिया गया। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कड़ी नाराजगी जताई। शिकायत डिफॉल्टर की श्रेणी में पहुंचने पर अधिकारियों को फटकार लगाई गई। तीन दिन में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न किए जाने पर संबंधित अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने और वेतन रोकने की चेतावनी जारी की गई है। समीक्षा के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया और वे पूरे दिन शिकायतों की जांच व निस्तारण में जुटे नजर आए। मंगलवार को डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। समीक्षा में बड़ी संख्या में शिकायतें डिफॉल्टर श्रेणी में मिले। लापरवाही साबित होने पर डीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.