शिकायत-जेई फोन नहीं उठाते, लाइनमैन काम नहीं करते
प्रयागराज, जून 17 -- प्रयागराज। यमुनापार की खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर सांसद उज्जवल रमण सिंह ने नाराजगी जताई है। बुधवार को उनके प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने अधीक्षण अभियंता लोकेश चंद्र से मुलाकात कर बताया कि क्षेत्र में लो-वोल्टेज, अघोषित कटौती और ट्रांसफार्मर जलने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। कुशवाहा ने कहा कि जेई फोन नहीं उठाते और लाइनमैन शिकायतों पर ध्यान नहीं देते, ऐसे में जनता परेशान है। अधीक्षण अभियंता ने समस्याओं का अध्ययन कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.