कौशाम्बी, मार्च 12 -- करारी थाना क्षेत्र के महेंद्र गांव निवासी सियाराम सिंह ने बताया कि यूपी-112 में शिकायत करने की आशंका पर आठ मार्च को पड़ोसी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। मोबाइल फोन जमीन पर पटककर फोड़ दिया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अंकित कुमार, उसकी मां सरला देवी, पिता रामसुफल, परिवार के अर्जुन, बोंधू व आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। थाना प्रभारी सियाकांत चौरसिया का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.