गोंडा, मई 10 -- रामापुर। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद भी जला ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदला गया है । जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। रामापुर खास गांव में लगा 25 केवीए ट्रांसफार्मर जलने से एक माह से ऊपर आपूर्ति बाधित है। भीषण गर्मी से हजारों लोगों की आबादी प्रभावित है, वहीं विभाग की लापरवाही के चलते जले ट्रांसफार्मर को अभी तक नहीं बदला गया और आठ सौ अधिक घंटे से लोगों के घरों में अंधेरा छाया हुआ है । जेई आदर्श ओझा ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदला गया था, कुछ खराबी के चलते दूसरा ट्रांसफार्मर मंगवाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...