हरदोई, मई 24 -- सांडी। लखपेड़ा बाग में हाइड्रोसील का शर्तिया इलाज करने का दावा करने वाला झोलाछाप शिकायत के एक सप्ताह बाद भी न तो अपने दवाखाने पहुंचा और न ही पुलिस के बुलाने पर थाने आया। मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है। बदायूं जिले के थाना उसावां क्षेत्र के वार्ड नंबर छह निवासी नीरज गुप्ता ने बीते रविवार थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि लखपेड़ा बाग में एक झोलाछाप ने हाइड्रोसील का शर्तिया इलाज करने के नाम पर उससे 15 हजार रुपये लिए थे। इलाज के बाद उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके चलते बदायूं में दोबारा इलाज कराना पड़ा और लाखों रुपये खर्च हो गए। शिकायत मिलने के बाद जब पुलिस ने आरोपित को थाने बुलाया तो वह सड़क किनारे लगे अपने प्रचार बैनर समेटकर दवाखाने में ताला बंद कर फरार हो गया। तब से शिकायतकर्ता लगातार मुकदमा दर्ज कराने के लिए था...