नोएडा, मई 22 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। सेक्टर-78 स्थित सिक्का कार्मिक ग्रीन सोसाइटी में फायर फाइटिंग सिस्टम काम नहीं करने समेत कई समस्याओं को लेकर सोसाइटी के लोगों ने दस दिन पहले मुख्यमंत्री से शिकायत की है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से उसी दिन जिलाधिकारी को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है। ऐसे में लोगों ने फिर से मुख्यमंत्री से शिकायत की है। लोगों ने बताया कि सिक्का कार्मिक ग्रीन सोसाइटी में रहने वाले करीब 280 परिवारों ने हस्ताक्षर कर शिकायत की है। इसमें कहा है कि करीब आठ साल से फायर फाइटिंग सिस्टम, बिल्डिंग में सुरक्षा मानकों की अनदेखी तथा बिना प्रदर्शित सेफ्टी सर्टिफिकेट से संचालित हो रही लिफ्ट जैसे गंभीर मुद्दे उठाए गए थे। यह भी पढ़ें- वाटिका लाइफ स्टाइल होम्स में रखरखाव शुल्क बढ़ाने का विरोध यह...