शिकायत के बाद भी समाधान नहीं, दूषित पानी पीने को मजबूर लोग
गाज़ियाबाद, जून 16 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एंक्लेव सोसाइटी में लोग निवासी लंबे समय से दूषित एवं उच्च टीडीएस वाला पानी पीने को मजबूर हैं। निवासियों का आरोप है कि घरों में आने वाले पानी का टीडीएस 700 से अधिक है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। स्थानीय निवासी गौरव बंसल का आरोप है कि नगर निगम, जिलाधिकारी, जीडीए तथा अन्य संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की है और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है, लेकिन अब तक केवल औपचारिकताएं ही पूरी की गई हैं। उन्होंने कहा कि दूषित पानी के कारण उनके परिवार सहित कई लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि घरों में लगाए गए आरओ सिस्टम भी मात्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.