मधुबनी, अप्रैल 19 -- कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर। प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में पोस्ट ऑफिस खाते से फर्जी निकासी का मामला और गंभीर हो गया है। शिकायत के बावजूद खाते से दोबारा राशि उड़ाए जाने से बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित उदय शंकर मिश्रा के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते से 15 अप्रैल के बाद 18 अप्रैल को फिर 10 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। इस तरह तीन दिनों के भीतर कुल 20 हजार रुपये गायब हो चुके हैं। पीड़ित के अनुसार पहली घटना 15 अप्रैल 2026 को हुई थी, जब एईपीएस (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) के जरिए 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। यह भी पढ़ें- बिना बायोमेट्रिक के पोस्ट ऑफिस के खाते से 10 हजार की निकासी उस समय उन्होंने साइबर थाना और पोस्ट ऑफिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन कार्रवाई शुरू होने से पहले ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.