शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, सपा नेताओं में आक्रोश
मुरादाबाद, सितम्बर 29 -- एमएलसी चुनाव में डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारी पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के आरोप को लेकर सपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की। उसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पार्टी नेताओं में आक्रोश है। सपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के बावजूद संबंधित कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की ओर से भेजे गए शिकायती पत्र में डीआईओएस कार्यालय में तैनात कर्मचारी जीत सिंह पर शिक्षकों के व्हाट्सऐप ग्रुपों में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में संदेश प्रसारित करने और उन्हें विजयी बनाने की अपील करने का आरोप लगाया है। शिकायत में यह भी आरोप है कि कर्मचारी की ओर से प्रत्याशी को अग्रिम बधाई के संदेश भेजे गए तथा विद्यालय के निजी वाहन का इस्तेमाल च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.