शिकायत के बाद बांटी यूरिया, लेकिन केवल 34 किसान को मिला लाभ
बस्ती, जून 23 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। हर्रैया विकास खंड के वी-पैक्स कुचैला केशवपुर में यूरिया खाद नहीं बांटने की शिकायत हुई। इस शिकायत को प्रशासन ने भी संज्ञान लिया था। इसके बाद वहां पर खाद बांटने के लिए अधिकारी पहुंचे। काफी दबाव के बाद केवल 34 किसानों को ही खाद बांटी जा सकी। इस पर किसानों ने खाद वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी की आशंका जताते हुए नाराजगी व्यक्त की। किसानों का आरोप है कि खाद वितरण को लेकर लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई है। कुछ किसानों ने बताया कि उनसे महीनों पहले अंगूठा लगवाकर नकद भुगतान ले लिया गया था, लेकिन अब तक खाद उपलब्ध नहीं कराई गई। वहीं कई किसानों का कहना है कि उन्होंने आवश्यक दस्तावेज पहले ही जमा कर दिए थे, इसके बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल रही है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे अन्य केंद्रों पर खाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.