शाहजहांपुर, मार्च 12 -- बिजली बिल बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान अनियमितता की शिकायत पर बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। चिनौर सब डिवीजन में तैनात प्रभारी जेई का डिमोशन कर उनका गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया गया, जबकि एक लाइनमैन को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। मामला बाईवाग डिवीजन के चिनौर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के गांव मधवामई का है। आरोप है कि विद्युत विभाग की टीम ने बड़े बकाएदार उपभोक्ताओं के यहां चेकिंग के दौरान बिना पूर्व सूचना के कई घरों के बिजली मीटर उखाड़ लिए। साथ ही कुछ उपभोक्ताओं को रुपये लेकर छोड़ देने के आरोप भी लगाए गए। इससे ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई और मामले की शिकायत वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना से की गई। शिकायत एमडी तक पहुंचने के बाद जांच के निर्देश दिए गए। चीफ इंजीनियर ने जांच के बाद प्र...