पीलीभीत, मार्च 1 -- पूरनपुर। रमजान की सहरी में लोगों को जगाने के लिए घर में छत पर लाउडस्पीकर लगाए गए थे। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता ने एक्स के माध्यम से शिकायत की। इस पर पुलिस ने छत पर लगे लाउडस्पीकर उतरवा दिए। घुंघचाई कस्बे में रमजान शुरु होने के बाद घर की छत पर लाउडस्पीकर लगा गए थे। रोजाना सुबह सहरी के समय इस लाउडस्पीकर से रोजदारों को इत्तला दी जा रही थी। हिंदू संगठन के एक कार्यकर्ता ने इसको लेकर रविवार को एक्स पर शिकायत कर दी। जिसमें कहा गया कि बोर्ड परीक्षाएं चल रहीं हैं। परीक्षार्थी सुबह के समय परीक्षा की तैयारी करते हैं। सुबह लाउडस्पीकर बनजे से परीक्षार्थियों को परेशानी हो रही है। एक्स के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया। उसके बाद घर की छत पर लगे दोनों लाउडस्पीकर उतरवा दिए गए। पुलिस ने दोनों लाउडस्पीकर जब्त कर लिए।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.