शामली, फरवरी 17 -- लंबे समय से कांधला-बुढ़ाना रोड पर दोनों तरफ फैली बड़ी-बड़ी झाड़ियां, जंगली पौधे और अतिक्रमण के रूप में पड़े ईंट-पत्थर व अन्य अवरोध स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए थे। गांव भभीसा से लेकर गांव डांगरौल और कृष्णा नदी तक यह सड़क खंड जर्जर हालत में था, जिससे आवागमन में मुश्किलें आ रही थीं और दुर्घटना का खतरा बना रहता था। गत माह डीएम अरविंद चौहान की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में रालोद के स्थानीय नेता राजन जावला ने इस समस्या को जोर-शोर से उठाया था। उन्होंने मांग की थी कि सड़क के दोनों ओर लगी झाड़ियों को जेसीबी की मदद से साफ कराया जाए और अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए, ताकि सड़क सुरक्षित और सुगम हो सके। रालोद नेता राजन जावला के निरंतर प्रयासो के फलस्वरूप मंगलवार को प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। लोक निर्...