शिकायत के बाद जल नल योजनाओं का निरीक्षण
गिरडीह, अक्टूबर 8 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़ी जल-नल योजनाओं को लेकर धनवार मुखिया संघ के अध्यक्ष सह भल्लुटांड़ पंचायत के मुखिया शंकर पासवान ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार से लिखित शिकायत की है। शिकायत के बाद विभाग के कनीय अभियंता विपिन कुमार ने प्रखंड क्षेत्र में संचालित जल-नल योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत संबंधित गांवों में योजनाओं की वर्तमान स्थिति से संबंधित रिपोर्ट विभाग को भेज दी गई है। इस संबंध में शंकर पासवान ने बताया कि धनवार प्रखंड के कई गांवों में जल-नल योजनाएं लंबे समय से खराब पड़ी हैं। इसके कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना होने के बावजूद लोगों को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.