शिकायत के बाद कर्मशाला से हटाए गए कनिष्ठ लिपिक
प्रयागराज, जून 25 -- नगर निगम कर्मशाला में तैनात कनिष्ठ लिपिक मुकुल कुमार वर्मा का स्थानांतरण जनकार्य विभाग में किया गया है। मुकुल वर्मा के स्थान पर जनकार्य विभाग से मनीष कुमार भेजे गए हैं। बताया जा रहा कि कर्मशाला में तैनात मुकुल कुमार वर्मा के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। लोगों ने शासन में भी कनिष्ठ लिपिक के खिलाफ शिकायत की थी। नगर आयुक्त साईं तेजा ने दोनों कनिष्ठ लिपिकों को नए स्थान पर काम शुरू करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- शिक्षा विभाग के कार्यालयों में कार्यरत लिपिकों के स्थानांतरण के निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.