श्रावस्ती, मार्च 9 -- श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में डीएम अश्विनी कुमार पाण्डेय ने लोगों की शिकायत सुनी। इस दौरान डीएम को विभिन्न विभागों से संबंधित 13 शिकायतें प्राप्त हुई। मिली शिकायतों का समय से निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए डीएम ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं एसपी राहुल भाटी ने पुलिस कार्यालय में पीड़ितों की समस्या सुनी। इस दौरान उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर जवाबदेही तय कर करवाई करने की चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...