रांची, मार्च 9 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम शहर की सभी एचवाईडीटी/मिनी एचवाईडीटी की नंबरिंग करेगा। इस संबंध में उप प्रशासक रविंद्र कुमार ने सोमवार को जलापूर्ति शाखा के पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक का उद्देश्य लोगों की ओर से प्राप्त शिकायत का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। दरअसल, सोमवार को आगामी ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर जलापूर्ति शाखा के पदाधिकारियों व कर्मियों से तैयारी की जानकारी लेनी थी। बैठक में मुख्य रूप से ग्रीष्म ऋतु में सभी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजलापूर्ति के लिए हो रही तैयारियां, समस्याएं और उसके समाधान के विषय में चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.