शिकायत करवाने आई महिला से दरोगा ने किया रेप, जबरन गर्भपात करवाकर पीटा और अब.
मुख्य संवाददाता, जुलाई 8 -- यूपी के बरेली में सिरौली थाने में तैनात दरोगा ने एक महिला से रेप किया। उसका जबरन गर्भपात करवाया और पिर उसके साथ मारपीट की। महिला की शिकायत के बाद अब दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि थाने में शिकायत लेकर गई महिला से नजदीकी बढ़ाई और शादी का झांसा देकर रेप किया। आरोप है कि दरोगा ने जबरन गर्भपात कराया और शादी का दबाव बनाने पर मारपीट भी की। शिकायत पर एसएसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। बारादरी क्षेत्र की महिला का कहना है कि पति से विवाद के चलते वर्ष 2022 से वह अलग रहती है। वर्ष 2025 में वह अपने पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए बारादरी थाने गई, तो वहां तैनात मुरादाबाद के शाहपुर निवासी दरोगा नरेश बाबू ने मदद का आश्वासन देकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.