वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 28 -- अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बादाम नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर दंपती के बीच हुए आपसी विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। पत्नी पति के खिलाफ शिकायत लेकर चौकी पहुंच गई। इसके पीछे पति ने घर में रखे छोटे सिलेंडर में आग लगा दी, जिससे वह फट गया। आग लगाने के बाद पति फरार हो गया। घर में 15 साल का बेटा भी था। गनीमत रही कि वह आग की चपेट में नहीं आया। आसपास के लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझा ली। शुक्रवार दोपहर को सिविल लाइन क्षेत्र के बादाम नगर निवासी मुबीन व उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय घर में 15 साल का बेटा भी था। विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी पति के खिलाफ तहरीर देने की बात कहते हुए नगला पटवारी चौकी पहुंच गई। उधर, पति ने घर में रखे सिलेंडर आग लगा दी और खुद भाग गया। तेज धमाके के साथ सिलेंडर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.