शिकायत करने पहुंचे युवक को पुलिस ने चौकी पर बैठाया
बस्ती, जून 2 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। लालगंज थानाक्षेत्र के परेवा के एक युवक ने आरोप लगाया है कि वह अपनी बहन के साथ हुई मारपीट की शिकायत लेकर रविवार को पुलिस चौकी कुदरहा पर गया तो उसे चौकी पर बैठा लिया गया। साथ ही चौकी इंचार्ज कुदरहा ने आरोपियों को भी चौकी पर बुलाया। इसके बाद कई घंटे तक बैठाए रखा। छोड़ने के लिए कहा तो बोले कि तुम्हारा भी आरोपियों के साथ शांति भंग में चालान कर देंगे। कई घंटे बाद पीड़ित पुलिस चौकी से निकलकर थाने पर शिकायत करने गया। सोमवार को परेवा निवासी पप्पू ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर किए गए शिकायत कर प्रकरण में उचित कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.