गंगापार, मई 4 -- शिवराम निवासी तुलापुर बहरिया थाने में तहरीर देकर यह आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोग उसके नाती अविनाश कुमार को बुलाकर जबरन गाली देने लगे तथा विरोध करने पर अविनाश को पीटने लगे। घटना की तहरीर शिवराम ने बहरिया थाने में दी। उपरोक्त घटना की जांच के उपरांत बहरिया पुलिस ने नन्द कुमार, रविंद्र सिंह, सचिन व अंकित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...