शिकायत करने पर दंपति को दोबारा पीटा
बुलंदशहर, मई 10 -- थाना क्षेत्र में दंपति को मारपीट की शिकायत पुलिस से करना भारी पड़ गया। पुलिस से मारपीट की शिकायत करने पर आरोपियों ने पीड़ित दंपति के घर में घुसकर दोबारा मारपीट कर डाली। मारपीट में दंपति घायल हो गए। पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा है। पीड़ित ने मेडिकल में लापरवाही का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के गांव रवानी कटीरी हयातपुर निवासी चांद ने बताया कि आरोपी अपने शौचालय का गंदा पानी उसके घर की तरफ छोड़ते हैं और विरोध करने पर झगड़ा करते हैं। इसी बात को लेकर आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया और पीड़ित की पत्नी शबाना के साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- शिकायत करने पर दंपति को दोबारा पिटा इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से कर दी। पीड़ित शिकायत के बाद घर लौटा ही था। इसके बाद आरोपियों ने दोबारा घर में घुसकर लाठी डंडे और फावड़े से मारपीट कर दी। पड़ोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.