बलिया, अप्रैल 11 -- बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के परिजनों के साथ मारपीट की घटना हुई है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि महिला ने गांव के एक युवक पर मोबाइल पर अश्लील बातें करने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत करने पहुंचे महिला के परिजनों के साथ आरोपी युवक और उसके परिवार के लोगों ने मारपीट किया। इस सम्बंध में एसओ उभांव का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...