शिकायत करने के लिए उमड़ी फरियादियों की भीड़
अयोध्या, जून 6 -- मिल्कीपुर। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट ने की। उन्होंने स्वयं फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में 282 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 16 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार, क्षेत्राधिकारी पियूष पाल, तहसीलदार संतोष कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस में आईं 28 शिकायतें, समाधान िसर्फ सात का बीकापुर संवाददा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.