हाथरस, मार्च 19 -- हाथरस। कोतवाली चन्दपा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर का माजरा नगला वांस में विवाद हो गया। एक युवक की बहन को घर में घुसकर मारापीटा। थाने पहुंचे तो सिपाही ने अपने हिसाब से तहरीर लिखकर देने को कहा। आरोप है कि इसी बात पर सिपाही ने मोबाइल फोन तोड़ दिया। युवक को मारापीटा। इस मामले मै इंस्पेक्टर चन्दपा श्याम सिंह ने बताया कि दो लोगों का आपस में झगड़ रहे थे। दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...