शिकायतों में लापरवाही पर नपेंगे चौकी प्रभारी
शाहजहांपुर, मई 10 -- रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी चौकी प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक एसपी सौरभ दीक्षित ने की। एसपी ने साफ कहा कि फरियादियों की शिकायतों में लापरवाही, विवेचनाओं में देरी और अपराध नियंत्रण में ढिलाई किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत, क्षेत्राधिकारी लाइन ईशिका समेत सभी चौकी प्रभारी मौजूद रहे। एसपी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक चौकी पर प्रार्थना पत्र रजिस्टर और आगंतुक रजिस्टर अनिवार्य रूप से बनाए जाएं। चौकी पर आने वाले हर फरियादी का विवरण दर्ज किया जाए और शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने यह भी पढ़ें- साइबर अपराध नियंत्रण के लिए की गई समीक्षा यूपी-112 से प्राप्त शिकायतों को भी नियमित रूप से रजिस्टर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.