प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज अभिषेक मिश्र जमीन विवाद लंबा चलता है। पुरखों की जमीन को अपने नाम करवाने के लिए पीढ़ियां गुजर जाती हैं। कभी दस्तावेज नहीं मिलने से भी पैरवी का अभाव होता है। कुल मिलाकर जमीन जायदाद के मामले में कई साल का समय लगना तय है, लेकिन क्या कभी आपने यह सोचा है कि शिकायत पर महज मोबाइल नंबर न होने से हजारों लोगों के जमीन के वाद का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।जिले में 41901 वाद ऐसे हैं जिन पर मोबाइल नंबर दर्ज नहीं है। पिछले दिनों राजस्व वादों की जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने समीक्षा की तो यह बात सामने आई। डीएम ने काफी समय से लंबित वादों के बारे में पूछा तो अफसरों ने बताया कि तमाम मामलों में निस्तारण किया जा रहा है, लेकिन कुछ जगह समस्या है। जैसे 41901 वादों में मोबाइल नंबर ही दर्ज नही है। सदर तहसील में सर्वाधिक 16450 ऐसे ...