शिकायतों पर नरौली चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर
संभल, मई 14 -- पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए थानों और चौकियों में फेरबदल किया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बनियाठेर थाने की नरौली चौकी के प्रभारी चमन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी के अनुसार, चमन सिंह के खिलाफ पुलिस के खिलाफ काम करने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। वहीं नखासा थाने की दीपा सराय चौकी के प्रभारी रामकुमार सोम को एक मामले में हस्तक्षेप की शिकायत मिलने पर वहां से हटाकर कुढ़ फतेहगढ़ थाने भेज दिया गया है। इसके अलावा सिरसी चौकी पर तैनात शाह फैसल को अब नरौली चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- ज्वालागंज चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, तीस एसआई इधर से उधर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.