गुड़गांव, जनवरी 19 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की 16 शिकायते आई। इसमें राजस्व, नगर निगम, बिजली, जल आपूर्ति और सामाजिक कल्याण विभाग की शिकायतें शामिल है। एसडीएम परमजीत चहल ने शिविर में आए लोगों की समस्याएं ध्यान पूर्वक सुनीं। जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर समय सीमा तय की गई। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बार-बार कार्यालयों में न जाना पड़े। एसडीएम ने बताया कि गुरुग्राम में जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर हर सप्ताह सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.