फरीदाबाद, फरवरी 27 -- पलवल। अधिकारी नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करवाएं और शिकायत पोर्टल पर स्कोर में वृद्धि करें। ताकि प्रदेश में पलवल की स्थिति को बेहतर बनाया जा सके। इस संबंध में जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी वह एटीआर विभागाध्यक्ष के हस्ताक्षर करवाकर निर्धारित प्रोफार्मा में ही पोर्टल पर अपलोड करवाएं ताकि शिकायत रि-ओपन न हो। समाधान शिविर, सीएम विंडो व जनसंवाद पोर्टल के माध्यम से आमजन की शिकायतों का त्वरित निदान करना सरकार की और जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ऐसे में संबंधित अधिकारी समाधान शिविर, सीएम विंडो व जन संवाद पोर्टल पर पेंडिंग शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करवा...