कन्नौज, मार्च 7 -- तिर्वा, संवाददाता। तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 115 फरियादियों ने अफसरों के सामने अपनी शिकायत रखी। इनमें से 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर जल्द निस्तारण करने के आदेश दिए गए। आयोजित समाधान दिवस के दौरान डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व एसपी विनोद कुमार ने मौजूद अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान दिवस मंे आने वाले फरियादियों की शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण करें। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अफसरो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस के दौरान आई 115 शिकायतों में 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को भेजकर जल्द नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.