बिजनौर, जुलाई 14 -- डीएम जसजीत कौर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विदुर सभागार में आयुष्मान कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी, आईजीआरएस तथा विकास खंडों में मिनी स्टेडियम एवं खेल मैदानों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत डिफॉल्टर श्रेणी में नहीं जानी चाहिए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग ...